लेंटर गिरने से परचून का सामान दबा, दम्पत्ति घायल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) बारिश में लेंटर अचानक भरभरा कर गिर गया| जिससे छत पर बैठे दम्पत्ति गंभीर हो गये| दोनों को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ से हालत गंभीर होनें पर परचून दुकानदार को रिफर कर दिया गया| उसे परिजनों नें एक निजी अस्पताल मे भर्ती किया है| लेंटर के मलबे में परचून का सामान दब गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम बबुरारा निवासी 42 वर्षीय मनमोहन सिंह पुत्र रामस्वरूप पत्नी रीमा के साथ घर की छत पर थे| तभी एक अचानक छत भरभरा कर गिर गयी| जिससे उसमे मनमोहन व उनकी पत्नी रीमा दब गयी| परिजनों नें दोनों दोनों सीएचसी से रिफर किया गया| घायल मनमोहन को आवास विकास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।