मार्ग दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) सड़क किनारे खड़े युवक को किसी अज्ञात वाहन नें टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिये लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ से उसे हालत गंभीर होनें पर सैफई रिफर कर दिया गया| सैफई में उसकी मौत हो गयी |
थाना जहानगंज के ग्राम परा नगला निवासी 32 वर्षीय संजीब पुत्र वेदराम मंगलवार सुबह गाँव रूनी चुरसाई के पास खड़ा था| मिली जानकारी के मुताबिक उसी समय उसको किसी तेज रफ्तार पिकअप नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे 108 एम्बुलेंस के ईएमटी संजय कश्यप नें 10:4 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| लेकिन हालत नाजुक होनें पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया| सैफई में संजीब नें दम तोड़ दिया|
थानाध्यक्ष जहानगंज भोलेंद्र चतुर्वेदी नें बताया कि अभी तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| घटना पिकअप से होना बतायी जा रही है|