डीजे बजाने को लेकर कांवड़ियों से विवाद, मारपीट का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) डीजे बजाकर जा रहे कांवड़ियों से शराबियों से विवाद हो गया | जिसके बाद आस्तीनें चढ़ गयीं | मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम खंडौली निवासी पुजारी उर्फ गोविन्द पाण्डेय नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा की वह लोग गाँव से पांचाल घाट पर गंगा जल भरने जा रहे थे| साथ में डीजे भी बज रहा था| उसीदौरान लगभग 14 नामजद आरोपियों नें डीजे बजानें का विरोध कर मारपीट करने लगे| आरोपियों नें डीजे ना बजानें की धमकी दी| थानाध्यक्ष योगेन्द्र सोलंकी नें बताया कि तहरीर मिली है| मारपीट नही हुई थी| कहासुनी हुई थी| दोनों पक्षों को शांत कर कावड़ियों को रवाना किया गया|

पुलिस नें कावडियों को बांटे केले
थानें के अपराध निरीक्षक कामिल खान, दारोगा राजीव कुमार आदि ने पुलिस के साथ इटावा-बरेली हाई-वे पर राजेपुर चेकपोस्ट के निकट कावड़ियों को केले वितरित किये | वहीं उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क रही|