24 घंटे बाद भी नही हुई मृतक की शिनाख्त

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिन मार्ग दुर्घटना में घायल हुए मृतक के शव की शिनाख्त 24 घंटे गुजर जानें के बाद भी नही हुई | पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है| युवक काली पेंट व गोले गले की बनियान फुल आस्तीन की पहने है |
थाना क्षेत्र में स्थित ग्राम गांधी के सामने बीते शुक्रवार को एक 25 वर्षीय युवक पैदल जा रहा था, मिली जानकारी के मुताबिक उसी दौरान पीछे से आये अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गयी| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे। घायल युवक को 108 एंबुलेंस के द्वारा लोहिया अस्पताल भेजा, ड्यूटी पर तैनात डॉ. नवनीत कुमार ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष राजेपुर योगेंद्र सोलंकी ने बताया कि युवक की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है अज्ञात वाहन मौके से भागने में सफल रहा। लेकिन उप निरीक्षक शिशुपाल के द्वारा मृतक के शव का पंचनामा भरा है| 72 घंटे होनें पर पोस्टमार्टम कराया जायेगा|