कालेज के चौकीदार को गोली मारी, रालोद प्रदेश महासचिव सहित चार पर आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज/नगर संवाददाता) साइकिल से जा रहे कालेज चौकीदार पर गोली मारनें का आरोप लगा है | घायल चौकीदार को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

थाना नवाबगंज के ग्राम गढिया बबुरारा निवासी 52 वर्षीय रणवीर पुत्र लालमन ने बताया की वह नवाबगंज से सब्जी लेकर एसकेएम इंटर कालेज की तरफ साइकिल से जा रहा था| उसी दौरान कालेज मालिक की खरीदी गयी भूमि के पास पंहुचा| पहले से मौजूद रालोद के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन सहित लगभग चार अन्य लोगों नें उसके गोली मार दी| मौके से गुजर रहे बाइक सबार जावेद नें रणवीर को सड़क किनारे पड़ा देखा तो लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| सूचना पर फिल्ड यूनिट की टीम लोहिया अस्पताल पंहुची और साक्ष्य संकलन किया|
थानाध्यक्ष नवाबगंज आमोद कुमार सिंह नें बताया कि पुलिस को अभी तक कोई सूचना नही है| रणवीर पक्ष पर दो दिन पूर्व मुकदमा दर्ज हो चुका है| फिलहाल तहरीर मिलने पर जाँच की जायेगी|