खबर का असर: बाढ़ पीड़ितों का हाल जाननें पंहुची राजस्व टीम

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बीते काफी समय से बाढ़ की चपेट में चल रहे ग्राम जगत पुर में राजस्व टीम नही पंहुची थी| जिस पर जेएनआई नें प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था| खबर के प्रकाश के बाद राजस्व टीम ने मौके पर जाकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और बाढ से हुए नुकसान का सर्वे किया| ग्रामीणों नें जेएनआई को थैंक्स बोला |

तहसील अमृतपुर के ग्राम जगतपुर के घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया था | बच्चे घर आंगन में स्वीमिंग पूल का आनन्द लेते नजर आये| ग्रामीणों नें आरोप लगाया कि पिछली वर्ष भी यहाँ बाढ़ राहत सामग्री नहीं मिली थ| इस साल भी कोई भी कर्मचारी हमारे गांव में नहीं आया| मामले का वीडियो भी ग्रामीणों नें जेएनआई को उपलब्ध कराया था| जेएनआई नें खबर को प्रकाशित किया| उसके बाद राजस्व विभाग चेता और जगतपुर में जाकर बाढ़ की हकीकत को परखा और बाढ़ से हुई क्षति का आंकलन किया| ग्रामीणों नें उनकी आबाज को बुलंद करने के लिए जेएनआई को धन्यवाद दिया है|
यह सम्बन्धित खबर भी पढ़े- घटकर चेतावनी बिंदु पर आया गंगा का जल स्तर