सहकर्मी पर एआरपी के गोली मरवानें का आरोप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कमालगंज/नगर संवाददाता) बीआरसी में एआरपी के पेट में गोली मारनें के मामले में पुलिस को सहकर्मी पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गयी है| पुलिस की टीमें मामले को सुलझानें और आरोपी की तलाश में जुट गयीं हैं|
बुधवार दोपहर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कमालगंज में मौजूद थाना जहानगंज के रूनी चुरसाई निवासी विश्राम सिंह यादव के गोली मारनें के मामले में उनके भाई उदयवीर सिंह नें थाना कमालगंज पुलिस को तहरीर दी| जिसमे उदयवीर नें आरोप लगाया कि घायल भाई विश्राम सिंह के सहकर्मी वीरेंद्र पुत्र आरएफ राजपूत निवासी गीतापुरम कालोनी फतेहगढ़ पर विभागीय रंजिश के चलते घटना करानें का आरोप लगाया है| उदयवीर नें इस बात की पुष्टि भी की हमलावर सलवार सूट में था| घटना के बाद विश्राम सिंह राजपूत के सहकर्मी सुजीत कुमार, फूल सिंह, प्रवीन कुमार उन्हें लेकर डा. हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल पंहुचे| थानाध्यक्ष कमालगंज राजेश राय नें बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|