चेतावनी बिंदु पर पंहुची गंगा, कई गाँवों में घुसा पानी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा नें एक बार फिर उफान मार दिया है| मंगलवार को गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पंहुच गया| जिससे कई गाँव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है| अधिकारियों ने बाढ का जायजा लिया l

बीते दिन से गंगा का जलस्तर 5 सेंमी बढ़ गया| मंगलवार को गंगा 136.60 मीटर यानी चेतावनी बिंदु पर आ गयीं| गंगा में 99141 क्यूसेक पानी नरौरा बैराज से छोड़ा गया | राजेपुर गंगापार में गंगा का जल स्तर बढ़ने से कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं| सैकड़ो बीघा मक्का, तीली की फसल नष्ट हो गयी| जिन गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है उन गांव के विद्युत आपूर्ति बंद की गयी है|

थानाध्यक्ष रणविजय सिंह, एसडीओ सुरजीत कुमार गुप्ता, अवर अभियंता विद्युत विभाग हरिओम कुमार ने क्षेत्र के गांव तीस राम की मड़ैया, सबलपुर, कंचनपुर, चित्रकूट, अंबरपुर, पूर्वी गोटिया के आधा दर्जन गांवों में ज्यादा भ्रमण किया| गंगा का जल लगातार पड़ रहा है जिससे गंगा पार के ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गयी हैं| गंगा के आसपास बसे लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी घुसने लगा है।

ऊगरपुर, सुंदरपुर, कछुआ गाढ़ा, लायलपुर, कुतुलूपुर, सबलपुर, जोगराजपुर, कुसुमापुर, आशा की मडैया, उदयपुर, तीसराम की मडैया, सैदापुर, करनपुर घाट, कुंडरी सारंगपुर आदि गांवों के पास पानी पहुंच गया।
दो जगह कटा सम्पर्क मार्ग
तीस राम की मड़ैया का संपर्क मार्ग दो जगह बाढ़ में कटने से आवागमन बंद हो गया है गांव में आधा दर्जन लोग बुखार खुजली से पीड़ित हैं| स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है|