पुलिस चौकी के निकट चैन लूट का आरोपी गिरफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबादज:(जेएनआई ब्यूरो) पुलिस चौकी के निकट महिला की चैन लूट की घटना को अंजाम देनें वाले आरोपी को पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया| उसके पास से लूटी गयी पीली धातु की चैन भी बरामद हुई है |

बीते 5 जुलाई को थाना कादरी गेट के पांचाल घाट चौकी के सामने दीपक मिश्रा निवासी जनपद मैनपुरी के कुरावली की पत्नी की सोने की चैन लूट ली थी| मामले में पुलिस नें मुकदमा दर्ज किया गया था| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि एसओजी टीम ने आरोपी पीयूष निवासी इंदरगढ़ कन्नौज को गिरफ्तार किया हैं| उसके पास से लूटी गई चैन बरामद हुई है| लुटेरे पीयूष पर लूट, गैंगस्टर समेंत 19 मुकदमे दर्ज हैं| लुटेरे का साथी पिंटू निवासी महरुपुर राबी फरार हैं, पुलिस तलाश कर रही है|