आशुतोष तुम औघड़ दानी, आरति हरहु दीन जनु जानी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) आज सावन माह का दूसरे सोमवार है। इस पावन मौके पर सुबह से ही शिवालयों में शिवजी की पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। मंदिरों में बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्‍त सुबह-सुबह मंदिरों में पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का अभिषेक कर रहे हैं। उन्‍हें बेलपत्र, धतूरा, पुष्‍प, अक्षत अर्पित कर रहे हैं। पूजा-अर्चना करते हुए सुख-समृद्धि की प्रार्थना कर रहे हैं। दिनभर शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा।

शहर के पांडेश्वर मन्दिर में लम्बी-लम्बी कतारें भगवान शिव के दर्शन के लिए लगी रहीं| लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा| भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर जय-जय शंकर, जय महादेव के जयकारों से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। सावन मास के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का दूध, बेलपत्र, फूल व फल से जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक पर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।