रालोद की जिला कार्यकरणी गठित

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) राष्ट्रीय लोकदल की जिला कार्यकारणी का गठन रविवार को किया गया| संगठन के सभी पदाधिकारियों को मजबूती के साथ कार्य करने की नसीहत दी गयी है|

शहर के बजरिया स्थित एक गेस्ट हाउस में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा नें अपनी जिला कार्यकारणी घोषित की| जिसमे जिला उपाध्यक्ष अजय दुबे , दीपक शर्मा, जिला महामंत्री सौरभ मिश्रा व डा. राघवेन्द्र अग्निहोत्री , नगर अध्यक्ष क्रांति पाठक, जिला मंत्री भीम सक्सेना, राहुल शुक्ला, आशीष अग्रवाल, मोहित खन्ना, शिवम गुप्ता, सत्यम मिश्रा, रतनेश तिवारी, संतोष, भानु प्रताप सिंह को बनाया गये| इसके साथ ही 41 सदस्य बनाये गये है| प्रदेश महासचिव राजीव रंजन आदि रहे |