डीएम-एसपी नें बाढ़ शरणालय का किया निरीक्षण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखबाद:(जेएनआई ब्यूरो) डीएम-एसपी ने बाढ़ शरणालय व निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये | वहीं एसपी ने थानें का निरीक्षण भी किया|

जिलाधिकारी डा.वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बाढ़ शरणालय, बाढ़ चौकियों का निरीक्षण कर उप जिलाधिकारी अमृतपुर अतुल कुमार सिंह को 1 दिन के भीतर समुचित व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिये| गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर में बनाए गए बाढ़ शरणालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह से स्थिति के बारे में जानकारी ली| विद्यालय में कुल 12 कमरे हैं पानी बिजली की संक्षिप्त व्यवस्था है, इसके बाद जूनियर हाई स्कूल राजेपुर, जूनियर हाई स्कूल बरुआ बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया| डीएम ने उप जिलाधिकारी अमृतपुर अतुल कुमार सिंह को निर्देश किया की बाढ़ शरणालयों तथा बाढ़ चौकियों पर्याप्त मात्रा में साफ सफाई व पेयजल की व्यवस्था की जाये| जरूरत में नगर पालिका से पानी का टैंकर मंगाया जाये | किस शरणालय पर किस गांव के लोग रखे जाएंगे यह पहले से तय हो| उन्होंने 24 घंटे के अंदर तैयारी पूर्ण कराने के निर्देश दिये| बाढ़ शरणालयों पर स्वास्थ्य टीम, वायरलेस सेट लगवाने के निर्देश दिये| तीन सीटों में कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी सभी कर्मचारियों का काम पहले से तय हो| शीघ्र ही 1.5 लाख क्यूसिक पानी आ जाएगा| जिससे गंगा के किनारे के गांव प्रभावित होंगे| उन गांव में मुनादी करके लोगों को बाढ़ शरणालयों पर ठहराना है|
थानें का निरीक्षण परखी व्यवस्था
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने थाना राजेपुर का निरीक्षण किया| उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर होर्डिंग तथा सीसीटीवी कैमरा लगवाने के निर्देश दिये| फीडिंग के बारे में दीवान अजय कुमार से पूछताछ की| प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह को परिसर की साफ सफाई तथा नवनिर्मित भवन में महिला सिपाहियों को प्राथमिकता के आधार पर आवंटित करने के निर्देश दिये| निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कर्मवीर, प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह, एडीओ पंचायत अजीत पाठक, श्याम बाबू, शिव सिंह मौजूद रहे|