बाढ़ से प्रभावित फसलों के नुकसान का किया आंकलन

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) बाढ़ के चलते नष्ट हुई फसलों के नुकसान का जायजा तहसीलदार नें लेकर छति का आंकलन किया|
तहसीलदार कर्मवीर सिंह नें क्षेत्रीय लेखपाल विमल कुमार व गौरव कुमार के साथ बाढ़ प्रभावित गांव अमैयापुर पश्चिमी व अमैयपुर पूर्वी, गुडेरा, भावन, चपरा, रुलापुर व हीरा नगर का निरीक्षण किया। अमैयापुर निवासी राम मूर्ति पत्नी सुरेंद्र के उर्द एवं मूंगफली की फसल को भारी नुकसान हुआ। उदयवीर सिंह मुन्नू आदि लोगों के खेत में खड़ी गन्ना की फसल सैलाब के पानी से खराब हुई। तहसीलदार ने बताया कि बाढ़ आने से पहले मक्का की फसल अधिकतर काटी जा चुकी थी। इसलिए इस फसल को नुकसान होने के साक्ष्य नहीं मिले। ग्राम पंचायत चपरा में उन्होंने ग्रामीणों और किसानों से बातचीत की उनके नुकसान के बारे में उनसे पूछा एवं लेखपाल को निर्देशित करते हुए कहा कि वह किसानो की फसलों के नुकसान का सही आकलन कर तहसील मुख्यालय को सूचना दें। तहसीलदार कर्मवीर ने बताया है कि बाढ़ आने से पहले क्षेत्र में मूंगफली व मक्के की फसल 90 प्रतिशत कट चुकी थी|