वरिष्ठ व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ‘ददुआ’ का निधन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ का बुधवार को दोपहर निधन हो गया | उसके निधन की खबर से पूरे जिले के व्यापारी, राजनैतिक गलियारे और आम जनमासन में शोक की लहर दौड़ गयी| वह लम्बे समय से व्यापार मंडल से जुड़े थे और व्यापारियों की समस्याओं के लिए आवाज बुलंद करते रहे| उन्हें गाँधी की उपाधि भी दी गयी थी|
शहर के मोहल्ला खड़ियाई निवासी व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ लगभग 90 साल के थे | वह ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष के साथ ही उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष होनें के साथ ही बीजेपी से भी जुड़े थे| उन्हें दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर 9 सितम्बर 2021 को मनोनीत किया गया था| वह हर सामाजिक व प्रशासनिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेते थे| उन्होंने अपने कार्यकाल में व्यापार मंडल को नई ऊचाईयों पर पंहुचाया| नगर में परशुराम शोभायात्रा उन्ही के नेतृत्व में हर वर्ष निकाली जाती थी। भारतीय पाठशाला में होने वाली रामलीला में वह जनक जी की भूमिका निभाते थे, वह एक उत्तम रंगकर्मी भी थे। वह स्वर्णकार महासभा में जिलध्यक्ष भी रहे| वह पिछले लगभग दो सालों से घर पर ही रह रहे थे | बीते 6 महीने से उनका स्वास्थ्य काफी खराब चल रहा था| बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली|