शराबी की नाली में गिरने से मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) शराबी की नाली में गिरने से मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया |
थाना क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर सोमवंशी 32 वर्षीय दुर्वेश पुत्र मंगली शराब पीने का आदी था| बीती रात वह अपनी ससुराल पलिया हरदोई से घर वापस लौटा था | उसने शराब के नशे में पड़ोसी सोनू पुत्र नेकराम से गाली-गलौज किया | जिसके बाद डायल 112 पुलिस मौके पर पंहुची| वह समझाकर लौट आयी| मंगलवार सुबह से हो वह नशे में घूम रहा था| जिसके बाद नाली में गिरने से उसकी मौत हो गयी| मृतक की पत्नी रीना व माँ मुन्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| | दारोगा उदय सिंह बताया के तहरीर नहीं मिली है| सूचना आने पर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी