अखिलेश भाकियू ‘भानु’ गुट के जिलाध्यक्ष, बलवीर संयोजक मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय किसान यूनियन (भानु) में बड़ा फेरबदल किया गया है | संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नें जिलाध्यक्ष व संयोजक के पद पर नये चेहरे का मनोंनयन किया है |
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. भानु प्रताप सिंह नें वर्तमान जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी को पद मुक्त कर दिया है| उनकी जगह पर शहर के बाग लकुला निवासी अखिलेश तोमर को जिलाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गयी है| वहीं जिला संयोजक के पद पर लेखपाल रहे बलवीर सिंह यादव निवासी गनेशपुर कायमगंज को संगठन का जिला संयोजक बनाया गया है| जिलाध्यक्ष अखिलेश तोमर नें बताया की जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें दी है उसका पूरी निष्ठां के साथ पालन किया जायेगा| किसानों की समस्याओं के लिए हर समय संगठन खड़ा रहेगा | संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे ले जानें का काम किया जायेगा|