पेशी पर आये बंदी नें काट लीं हाथ की नसें

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला जेल से पेशी आये बंदी नें अपने हाथ की नसें काट लीं| जिससे उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
कोतवाली फतेहगढ़ के नौगवां निवासी 30 वर्षीय राजा पुत्र हरीशचन्द्र जिला जेल में निरुद्ध है| शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेशी पर लाया गया| जहाँ उसने किसी धारदार चीज से अपने हाथ पर लगभग आठ जगह काट लिया| बंदी के नस काट लेनें की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया| उसे दोपहर 2:46 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| ईएमओ अभिषेक चतुर्वेदी नें बंदी का उपचार किया| फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया न्यायालय में पेशी पर बंदी राजा को लाया गया था। तभी सेशन हवालात में राजा ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नशे कट ली हैं। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया हैं। उसके हाथ में टांके भी आये| उपचार के बाद उसको छुट्टी दे दी गयी| ईएमओ अभिषेक चतुर्वेदी नें बताया कि बंदी की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गयी थी| बंदी की हालत ठीक थी| आरोपी के ऊपर धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज 7 अप्रैल 2023 को थाना कादरी गेट में लिखा गया था| उस पर एचपीसीएल के 10 इंच लोहे के पाईप टुकड़ा व 3 गैस वाल्ब चोरी करनें के आरोप में गिरफ्तार किया गया था|
बंदी के परिजनों का पुलिस से विवाद
जेल के बंदी राजा के हाथ की नस काटनें के बाद उसे दारोगा संजय प्रकाश नें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| लोहिया इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बंदी को देखनें के लिए उसके परिजन भी आ गये| लेकिन परिजनों से पुलिस नें बंदी को मिलने से एतजार कर दिया | जिससे परिजन भड़क गये| उनकी पुलिस से कहासुनी भी हो गयी| बाद में पुलिस नें बमुश्किल परिजनों को हटाकर बंदी को ले गयी|