दबिश के दौरान पिस्टल अनलॉक करने में चली गोली,सिपाही की मौत

ACCIDENT POLICE सामाजिक

अलीगढ:जनपद अलीगढ़ में बीती रात बड़ी घटना हो गई। गोकशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम के दारोगा मजहर हसन की पिस्टल फंस गई। इस दौरान दूसरे दारोगा राजीव कुमार ने पिस्टल को अनलॉक करने का प्रयास किया। तभी अचानक गोली चल गई।गोली राजीव के पेट में लगते हुए एसओजी के सिपाही मैनपुरी के कुरावली कस्बा के याकूब को जा लगी। जिससे उसकी मौत हो गई। और राजीव घायल हो गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही याकूब मूलरूप से मैनपुरी के कुरावली कस्बे के रहने वाले थे।अलीगढ़ में वह जमालपुर हमदर्द नगर में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं।
नौ तारीख की रात को थाना गभाना में गोकशी की घटना हुई थी। उस पर पुलिस लगातार आरोपितों की तलाश कर रही थी।
सूचना मिली थी कि गोकश एक और घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसके लिए एक ज्वाइंट टीम बनाई गई, जिसमें थाना गांधीपार्क, थाना गभाना और एसओजी की ज्वाइंट टीम तैयार करके दबिश के लिए तैयार किया गया। देर रात लगभग दबिश के लिए निकल रही टीम के सभी लोगों ने अपनी पिस्टल को लोड किया लेकिन एक दारोगा की पिस्टल फंस गई। लगातार प्रयास के बाद भी वह ठीक नहीं कर पा रहे थे।जिसके बाद दारोगा राजीव ने वह पिस्टल उनसे ली और अनलॉक करने का प्रयास करने लगे, इसमें अचानक गोली चल गई। एक गोली दारोगा के पेट में लग गई, जबकि दूसरी गोली एसओजी के सिपाही के सिर पर लगी।आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया,वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।