बीएलसीपी के अध्यक्ष बने संतोष कुमार

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएन आई ब्यूरो) विभागीय साथियों की आवाज बुलंद करने के लिए बीएलसीपी के अध्यक्ष के लिए संतोष कुमार का मनोंनयन किया गया है| उन्हें संगठन को मजबूत करनें की सलाह दी गयी है|
शहर के लकुला स्थित उप कृषि निर्देशक कार्यालय में बीएलसीपी की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे संगठन और उनके पदाधिकारियों की समस्याओं पर विचार हुआ| उसके बाद व्लाक लेवल कम्प्यूटर प्रोग्रामर (बीएलसीपी) के अध्यक्ष के मनोनयन को लेकर मंथन हुआ | जिसके बाद वरिष्ठ बीएलसीपी पंकज कुमार की स्वीकृति के बाद संतोष कुमार निवासी कलुआपुर सनी शमसाबाद को अध्यक्ष मनोनीत किया गया| इस दौरान सुरेन्द्र सिंह पाल, पंकज कुमार, बलराम, विकास कुमार आदि रहे|