मासूम से दुष्कर्म में सपा नेताओं नें एसपी से की मुलाकात

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी आलोक प्रियदर्शी से उनके कार्यालय में आकर भेट की| इसके साथ ही मासूम के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की|

सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी से मिला। जिलाध्यक्ष ने 4 वर्ष की बालिका के साथ हुए बलात्कार जैसे जघन्य अपराध प अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करनें की मांग की| पुलिस अधीक्षक ने कहा वह इस केस पर स्वयं नजर रखे हैं और जल्द ही अपराधी पकड़ा जाएगा। वही देवेंद्र यादव उर्फ जग्गू के ऊपर हुई पुलिस कार्रवाई में पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच करते हुए कार्यवाही करनें की मांग की| इसके साथ ही जिलाध्यक्ष नें लोकसभा चुनाव में पर्चा दाखिल करने के दौरान उनके एवं लोकसभा प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य के साथ अन्य लोगों पर आचार संहिता के दौरान दर्ज हुए मुकदमे को गलत ठहराते हुए पुलिस द्वारा ठीक से विवेचना कर मुकदमे को खारिज करने की मांग की गयी| जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, जिला प्रवक्ता विवेक यादव, सदर विधानसभा के अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत, शिव शंकर शर्मा, रामपाल सिंह यादव एवं अंकित यादव रहे।