पूर्व प्रधान के इकलौते पुत्र की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बाइक से जा रहे पूर्व प्रधान के पुत्र को किसी अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी मौत हो गयी| परिजनों में कोहराम मच गया|
थाना कमालगंज के ग्राम नगला भूड निवासी पूर्व प्रधान नरेश चन्द्र का 35 वर्षीय पुत्र गौरव राजपूत अपनी ननिहाल अल्लागंज शाहजहाँपुर से बाइक से लौट रहा था | कोतवाली फतेहगढ़ के कानपुर मार्ग पर ग्राम महरूपुर सहजू के निकट किसी अज्ञात वाहन नें उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसकी मौत हो गयी| सूचना पर मृतक की पत्नी दानवी, माँ शन्ति देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था| मृतक के एक पुत्र हरशु है|