गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर घटा,शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद रूट पर बसों का संचालन शुरू

UP NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

शाहजहांपुर:जनपद में गर्रा व खन्नौत नदी में जलस्तर लगातार घट रहा है। दोनों नदियां अब खतरे के निशान से नीचे आना शुरू हो गई हैं।जो जनपदवासियों के लिए एक अच्छी खबर है|लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मुख्य मार्गाें पर आवागमन शुरू हो गया है। साथ ही जलालाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर बसों का संचालन भी तीसरे दिन बहाल कर दिया गया। लगभग एक सप्ताह से खन्नौत व गर्रा नदी उफान पर थीं, जिस कारण शहर का बड़ा हिस्सा बाढ़ से प्रभावित हुआ। नदियां खतरे के निशान से ऊपर पहुंचीं तो पानी मुख्य मार्गों पर बहने लगा था, जिस कारण लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग, फर्रुखाबाद मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया था।दियूनी बांध से गर्रा में रविवार तडके चार हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया।