बीजेपी के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में हंगामा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव में करीबी जीत के बाद बीजेपी नें विधान सभा के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया| लेकिन बैठक में कार्यकर्ताओं के विरोध के चलने रार और रायता दोनों फैल गये| कार्यकर्ताओं नें जनप्रतिनिधियों के खिलाफ तो अपना गुस्सा जाहिर किया ही साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की| कार्यकर्ताओं नें जनप्रतिनिधियों को भी खरी-खरी सुना दी|
शहर के आवास विकास स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय पर सदर विधान सभा का कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित किया गया था| जिसमे सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत आदि मंचासीन थे| उसी दौरान सभासद अतुल शंकर दुबे, नन्हे पंडित, अनिल तिवारी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा व अमित पाल आदि कई भाजपा कार्यकर्ता विरोध में दिखे| विरोध के दौरान कहा गया कि प्रशासन पर जनप्रतिनिधियों को दबाब नही है| सिफारिश के बाद भी बिना पैसे के कोई कार्य नही होता है| सरकार होने के बाद भी कार्यकर्ताओं के साथ विपक्ष जैसा व्यवहार हो रहा है | नगर पालिका फर्रुखाबाद अध्यक्ष चोर है के नारे भी लगाये| जिला प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की गयी| उधर कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखकर कार्यक्रम को जल्द ही इतिश्री कर दिया गया| मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा आदि नें मंच पर बुलानें के बाद भी माला नही पहनी| उन्होंने कहा कि यदि कार्यकर्ताओं का सम्मान नही तो केबल माला पहनाने से सम्मान नही मिलेगा| जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने पूरे मामले से साफ इंकार कर दिया| उन्होंने कहा की मामले में उन्हें कोई जानकारी ही नही है| बैठक सकुशल सम्पन्न हुई |