रामगंगा में उफान, गंगा का जलस्तर धड़ाम

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते लगभग 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 60 सेंटी मीटर कम हुआ है| वहीं रामगंगा में 50 सेंमी का उफान दर्ज किया गया|
गुरुवार को गंगा का जलस्तर 135.95 मीटर दर्ज किया गया था| पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 60 सेंटीमीटर कम होकर 135.35 पर आ गया| वहीं गंगा में नरौरा बांध से 35320 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है| रामगंगा में गुरुवार को जलस्तर 136.20 मीटर था, जो शुक्रवार को बढकर 136.70 पर पंहुच गया| रामगंगा 24 घंटे में 50 सेंटीमीटर बढ़ गयीं| रामगंगा में खोह, हरेली व रामनगर से 9273 क्यूसेक पानी छोड़ा गया| अमृतपुर क्षेत्र के कई के खेत पानी में डूबे है| रामपुर जोगराजपुर में भी गाँव तक पानी आ गया है|
कमालगंज के खेम रैंगाई से कटा रास्ता बना मुसीबत

कमालगंज संवाददाता: एक तरफ गंगा क जल स्तर कम होनें से ग्राम खेम रैंगाई के ग्रामीणों ने फिलहाल राहत की साँस ली| वहीं सिंचाई विभाग द्वारा बनायी गयीं परको पाइन से कटान भी अधिक नही हुआ| लेकिन कुछ जगहों पर बिगत दिनों आयी बाढ नें गंगा में मुहानें पर बने रास्ते को काट दिया| जिससे ग्रामीणों के निकलने में समस्या हो रही है| अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग दुर्ण कुमार मौके पर जाकर कटान के हालात देखे|