मार्ग दुर्घटना में राज मिस्त्री की गयी जान

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर/नगर संवाददाता) अज्ञात वाहन की टक्कर से राज मिस्त्री की हालत नाजुक हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उसको मृत घोषित कर दिया गया|
थाना राजेपुर के ग्राम गाँधी निवासी 40 वर्षीय आलोक वाथम पुत्र हरीकिशन राजमिस्त्री का कार्य करता था| वह ग्राम आशा की मडैया निवासी वीरपाल की पुत्री के विवाह में शामिल होनें गया था | वापस आनें के दौरान रामनिवास महाविद्यालय के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उसके जोरदार टक्कर मार दी| जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया| रात 10:58 मिनट पर उसे ईएमटी मनोज कुमार व सिपाही अंकित ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की पत्नी दीपा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|