ट्रैक्टर की टक्कर से पल्लेदार ने तोड़ा दम

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) काम से वापस पैदल लौट रहे पल्लेदार को ट्रैक्टर नें कुचल दिया| जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी | परिजनों में चित्कार मच गयी| पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

थाना कादरी गेट क्षेत्र के ग्राम मारवाड़ी निवासी 45 वर्षीय सियाराम जाटव पल्लेदारी का कार्य करता था| वह बीती रात लगभग 10:30 बजे मिंटू मिश्रा की गोदाम ग्राम बरौन मऊदरवाजा से घर वापस आ रहा था| बरौन पुलिया के निकट ट्रैक्टर ने सियाराम को कुचल दिया| चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया | मृतक के पुत्र सुमित नें पुलिस को तहरीर दी| मृतक के तीन पुत्र राजन, सुमित, रितिक है| मृतक सियाराम की पत्नी देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया|