सपा प्रदेश अध्यक्ष नें व्लाक अध्यक्ष की पैत्रक भूमि पर कब्जे की जाँच को गठित की कमेटी

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)सपा के व्लाक अध्यक्ष की पैतृक भूमि पर कब्जा करनें के मामले में सपा प्रदेश अध्यक्ष नें एक कमेटी का गठन किया है| 10 सदस्यीय कमेटी मौके अपर जाँच जाँच रिपोर्ट तैयार करेगी और प्रदेश नेतृत्व को भेजेगी|
भोजपुर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम नगला जोध निवासी अरविन्द पाल कमालगंज के व्लाक अध्यक्ष हैं| प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल नें जिला कमेटी को पत्र जारी करते हुए कहा है कि अरविन्द की पुस्तैनी भूमि पर विधायक के समर्थक कब्जा कर रहें हैं | उन्होंने महिलाओं और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की| जिससे उनके गम्भीर चोटें आयीं | जिसकी जाँच के लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है|
जिसमे पूर्व सांसद चन्द्र भूषण सिंह, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य, पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी, डा. जितेन्द्र सिंह यादव प्रदेश सचिव, प्रदेश सचिव सर्वेश अम्बेडकर, महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, विधान सभा भोजपुर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, जिला महासचिव इलीयाश मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश पाल आदि रहे|