भीषण बारिश से मक्का मूंगफली में भारी नुकसान

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीते कई दिनों से हो रही लगातार भीषण बारिश नें किसानों को परेशान कर दिया है| बारिश से मक्का और मूंगफली को भारी नुकसान हो रहा है| पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही भीषण बारिश से गर्मी से राहत जरूर मिली, वहीं
आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है| जनपद के किसानों ने आलू के बाद बोई गई मक्का और मूंगफली की फसल को लगातार बारिश ने तबाह कर दिया है| खेतों में पानी भरने के कारण मूंगफली डूबीं हैं और खेतों में ही मक्का, मूंगफली जमने लगी है , बहुत से किसान किसी तरह फसल काटकर घर में सुखाने के लिए लाये| धूप न मिलने से मक्का मूंगफलियां सभी अंकुरित होने लगीं हैं| किसान बच्चे की तरह फसल की सेवा करके अपने सामने ही उसकी बरबादी देख बड़े संकट से जूझ रहे हैं| किसान नेता अरविन्द राजपूत ने सरकार से मांग की है कि नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र ही मुआवजा दिलाया जाये और बैंक से लिया किसानों का कर्जा माफ किया जाये|