भाजपा नेता के भतीजे की मार्ग दुर्घटना में मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बाइकों की भिंडत में भाजपा नेता के भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतक की बहन किएक सप्ताह बाद शादी है|

राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनवा बहादुरपुर निवासी 20 वर्षीय आदेश राजपूत पुत्र सुभाष दिल्ली में सिलाई का काम करता था। दस दिन पहले ही घर आया था। परिवार में चाचा, विवेक और ब्रजेश की बेटी की शादी होनी है। उसकी तैयारी चल रही है। मंगलवार को अपनी सगी बहन बबली को बुलाने थाना मिर्जापुर के बिचौला उसके ससुराल जा रहा था।बदायूं मार्ग पर जरियनपुर के पास बाइक से भिडंत हो गई। पुलिस ने दोनों घायल बाइक सबारों को सीएचसी जरीयनपुर भेजा| लेकिन आदेश की हालत गंभीर होनें पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया | जहाँ ईएमओ डा. अभिषेक चतुर्वेदी नें उसे मृत घोषित कर दिया| मृतक के पिता सुभाष ने बताया की आदेश उनकी दूसरी पत्नी मुन्नी देवी का इकलौता पुत्र था।इससे छोटी एक बेटी पम्मी है। पहली पत्नी से एक बेटा और दो बेटियां है। मृतक भाजपा नेता सुरेश राजपूत का भतीजा था|
हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
मृतक आदेश हेलमेट नही लगाये था| लिहाजा उसके सिर में गंभीर चोट लगी | यदि हेलमेट होते तो उनकी जान बचने की सम्भावना थी|