पुलिस से शिकायत करनें से खफा दबंगों नें खाकी के सामने ही लाठी-डंडो से पीटा, किया जान लेवा हमला, पिता-पुत्र घायल, एक रिफर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भूमि विवाद की शिकायत पुलिस से करना दबंगो को नागवार गुजर गया | जिसके बाद जाँच करनें गयी पुलिस के सामने ही दबंग हमलावर हो गये और लाठी-डंडो और धारदार हथियार से हमला करके लहुलुहान कर दिया| मामले में पुलिस को तहरीर दी| मामले में घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ से एक की हालत गंभीर होनें से उसे रिफर कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिहपुर गहलवार निवासी कृष्णपाल नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि उसने भूमि विवाद होनें पर थानें में तहरीर दी थी| उसी से आक्रोशित दबंग अशोक व सर्वेश पुत्र रामसहाय, अंकित पुत्र अशोक, रामप्रताप पुत्र श्रीराम व आधा दर्जन अज्ञात लोगों नें बीती रात लाठी-डंडो से लैस होकर निहत्थे कृष्णपाल व उसके पुत्र मदनगोपाल को जान से मारने की नियत से हमला कर दिया| जिससे दोनों पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये| जिससे कृष्ण पाल का मोबाइल भी टूट गया| अशोक नें धारदार हथियार से सिर में हमला कर दिया| कृष्णपाल की हालत गंभीर होनें पर उन्हें लोहिया अस्पताल सीएचसी से रिफर कर दिया | मामले में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया| मारपीट के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी| उसके बाद भी दबंगो के हौसले कम नही हुए | थानाध्यक्ष मीनेश पचौरी ने बताया कि तहरीर मिल गयी है| मुकदमा दर्ज किया जायेगा |