माँ से विवाद में युवती नें पिया जहर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) माँ से हुए मामलू विवाद के चलते तैश में आयी युवती नें जहरीला पदार्थ पी लिया| उसकी हालत बिगड़नें पर उसे सीएचसी में भर्ती किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कमालुद्दीनपुर निवासी 25 वर्षीय अंजली पुत्री महेंद्र का दाल बनाने को लेकर माँ आशा देवी से विवाद हो गया| विवाद के बाद आक्रोशित अंजली नें घर में रखा जहरीला पदार्थ पी लिया | जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी | उसे सीएचसी ;में भर्ती किया गया| डा. प्रमित राजपूत ने बताया कि अंजली ने जहरीला पदार्थ पी लिया था| इलाज चल रहा है| हालत खतरे से बाहर है|