मड़ियन घाट गंगा नदी सेतु का 51.55 प्रतिशत कार्य पूर्ण

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गंगा नदी सेतु निर्माण मड़ियन घाट कमालगंज फर्रुखाबाद का मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने औचक निरीक्षण किया | जिसमे सेतु का कार्य 51.55 प्रतिशत होना बताया गया | सीडीओ नें कार्य में प्रगति लानें और ससमय कार्य पूर्ण करनें के निर्देश दिये गये |
अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग मुरलीधर के साथ निरीक्षण करनें पंहुचे सीडीओ नें जहां पर कंक्रीट के क्वूब का प्रयोगशाला में चेक कर उसकी स्ट्रैंथ नापी । सेतु का निर्माण कमालगंज से तेरा अकबरपुर हरदोई को जोड़ता है। मौजूद प्रोजेक्ट मैनेजर फरीद अहमद द्वारा बताया गया सेतु की लंबाई 1,825 मीटर व इसमें दोनों और रोड भी बन रही है| 2,600 मीटर की एप्रोच रोड कमालगंज की तरफ एवं 1,200 मीटर की एप्रोच रोड हरदोई की तरफ है। जिसकी कुल लागत 19113.72 लाख बतायी गयी। जिसका कार्य 8 नवंबर 2023 को प्रारंभ किया गया था जिसकी भौतिक प्रगति 51.55% है| सेतु में कुल 50 कुएं हैं जिनकी बाहरी व्यास 6 मीटर एवं अंदर की व्यास 4 मीटर है| सेतु की चौड़ाई दो लैन 7:30 मीटर है। कुएं की गहराई 36.25 मीटर है सेतु निर्माण कार्य में 23 कुएं पूर्ण होने बताये गये| 17 स्थान पर 51 पीएससी प्रीकास्ट गाडर रखे जा चुके हैं। शेष कार्य प्रगति पर है। प्रोजेक्ट मैनेजर द्वार बताया गया कि सेतु निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणावत्ता प्रत्येक माह आईआईटी कानपुर एवं आईआईटी वाराणसी एवं एनएबीएल प्रयोगशाला द्वारा कराई जाती है। निरीक्षण के समय मौके पर साइट मैनेजर व सहायक अभियंता सेतु निगम वीरेंद्र चतुर्वेदी रहे।