तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) भीषण गर्मी के बीच जिले में मानसून नें दस्तक दी| जिले के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई | वहीं मुख्यालय सहित कई जगह अभी तेज धूप अपना कहर ढा रही है| तो कहीं बादल हो रहे हैं |
शनिवार को दोपहर तक तो धूप रही| लेकिन उसके राजेपुर क्षेत्र में रामगंगा के पुल और उसके आस-पास क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई| जिससे लोगों नें राहत की सांस ली| वहीं भीषण गर्मी से कई इलाकों में लोग परेशान हैं | अचानक बारिश होनें से लोगों को जहाँ जगह मिली वहीं ही अपने को भीगने से बचाया|