दो जगह मिले अज्ञात शव, पुलिस कर रही जाँच

CRIME

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) दो जगह अज्ञात शव मिलने से पुलिस नें मौके पर जाँच की | शवों को कब्जे में लेकर उनके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है|
थाना कादरी गेट के ग्राम अमेठी मोड़ पांचाल घाट मार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला| दारोगा अनिल शिकरवार मौके पर पंहुचे और जाँच की| लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पायी |
वहीं पांचाल घाट पर दुर्वाशा ऋषि आश्रम के सामने गंगा में 40 वर्षीय युवक का शव मिला| उसके गले में गमछे से पत्थर भी बंधा था| जिसको पुलिस नें कब्जे में ले लिया| पेंट-शर्ट पहने था गले में गमछे में पत्त्थर बंधा था| मौके पर एसएसआई जगदीश वर्मा ने मौके पर जाकर जाँच की| उन्होंने गले में पत्थर बंधा होनें से इंकार किया| उन्होंने बताया की शिनाख्त नही हुई है| प्रयास किया जा रहा है|