खनन माफिया नें फाबडे से मुखबिर पर किया हमला, कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदार! वीडियो वायरल

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दिनों खनन माफिया नें ट्रैक्टर से कुचलकर सिपाही की हत्या हो गयी थी| पुलिस नें मामले में दो खनन माफियाओं को मुठभेड़ में गोलीमार गिरफ्तार कर लिया| वहीं दारोगा सहित पांच पुलिस कर्मियों का चालान भी किया गया है|
लेकिन पुलिस के सख्त रुख के बाद भी अभी तक खनन माफियाओ के हौसले पस्त नही हैं| खनन माफिया नें खनन की शिकायत करनें वाले पर ही फाबडे से हमला कर दिया|
मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी| थाना राजेपुर के ग्राम इमादपुर पमारान निवासी अवधेश पुत्र नरवीर सिंह नें थाने में दी गयी तहरीर में कहा है कि वीरपुर व विरसिंहपुर के
मध्य बालू खनन का कार्य चल रहा है| जिसकी सूचना फोन से नायब तहसीलदार अमृतपुर को दी गयी| जिसके बाद लेखपाल सतेन्द्र कुमार शिकायत कर्ता अवधेश को लेकर मौके
पर निरीक्षण के लिए गये| उसी दौरान अचानक लेखपाल को देखकर खनन माफिया अवधेश के साथ गाली-गलौज करने लगे| आरोपी नें फाबडे से हमला कर दिया| जिससे शिकायत कर्ता अवधेश का हाथ का अंगूठा कट गया|
खनन का आडियो व वीडियो वायरल

नायब तहसीलदार व पीड़ित की एक कथित आडियों वायरल हो रही है| जेएनआई आडियो की सत्यता की पुष्ठी नही करता| जिसमे नायब तहसीलदारअतुल कुमार व लेखपाल सतेन्द्र की बात है| मौके पर शिकायत कर्ता नायब तहसीलदार को फोन लगाकर बता रहा है कि ट्रैक्टर मिट्टी भरा हुआ पकड़ गया है| पुलिस भेजनें की भी बात हो रही है| नायब तहसीलदार कह रहे हैं की यदि ट्राली पकड़ गयी तो उसे पुलिस के सुपुर्द कर दो मामला गर्म है,समय ठीक नही है| देखे रहना नही तो कल अखबार में आ जाए| लेकिन उसके बाद भी ट्रैक्टर ट्राली थानें नही पंहुची|
हल्का इंचार्ज राजीव कुमार नें बताया कि उन्हें कोई तहरीर नही मिली है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही होगी| नायब तहसीलदार अतुल कुमार नें बताया कि लेखपाल से ट्रैक्टर ट्राली थानें में खड़ी करने को कहा गया था यदि ट्रैक्टर ट्राली नही पंहुची तो कार्यवाही होगी| मामला अधिकारियों के संज्ञान में भी है|