ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सबार की मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) साइकिल के साथ सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर चालक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें कुचल दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे सीएचसी में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें उसे मृत घोषित कर दिया|
थाना मऊदरवाजा के ग्राम खिनमिनी निवासी 35 वर्षीय जर्मन श्रीवास्तव पुत्र जयराम साइकिल से खरबूजा बिक्री करके घर वापस जा रहा था| गाँव में ईट भट्टे के निकट वह खड़े होकर तम्बाकू खाने लगा | उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेक्टर नें उसको कुचल दिया| जिससे वह घायल हो गया| उसे सीएचसी बरौन में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें उसकी मौत की पुष्टि की| मृतक की पत्नी पिंकी, माँ सुशीला देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक का विवाह लगभग 9 साल पूर्व जनपद कन्नौज के छिबरामऊ के गाँव भुर्राजपुर से हुआ था| मृतक के दो पुत्री व एक पुत्र है| पुलिस नें पंचनामा की कार्यवाही की |