नशेड़ी सिपाही नें सड़क पर काटा गदर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नशे में धुत सिपाही नें आवास विकास चौकी व उसके बाहर जमकर गदर काटा| पुलिस सिपाही को अपने साथ ले गयी|
थाना कादरी गेट के आवास विकास चौकी के बाहर एक उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही नशे में बिना जूता-चप्पल के गदर काटता रहा | उसने राहगीरों से गाली-गलौज किया| सिपाही नें वर्दी की मान-मर्यादा को भी तार-तार कर दिया| उसकी आवास विकास चौकी में भी नोकझोंक हुई| सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अबध बिहारी पाण्डेय दल-बल के साथ मौके पर पंहुचे तो नशे में सिपाही उनसे भी उलझ गया| बाद में थानाध्यक्ष सिपाही को अपने साथ ले गये| सिपाही ने अपना नाम धीरेन्द्र व खुद को कानपुर नगर में तैंनात बताया|