सड़क किनारे पड़ा मिला मजदूर का शव

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) घर से निकले मजदूर का शव सड़क किनारे पड़ा मिला | पुलिस नें मौके पर आकर शव को लोहिया अस्पताल के शव गृह में रखा दिया | उसकी शिनाख्त मृतक के पुत्र नें की|
कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम रामनगर कुडरिया निवासी 50 वर्षीय विनोद राजपूत पुत्र चन्द्रबाबू हाल में थाना मऊदरवाजा के नगला खैरबंद में रह रहा था| बीती रात उसका शव ग्राम गढिया ढिलावल रेलवे अंडरपास के किनारे लहुलुहान हालत में पड़ा मिला| मौके पर उसकी शिनाख्त नही हुई| रविवार को मृतक के पुत्र बलबंत राजपूत नें पिता विनोद के रूप में शिनाख्त की| उसकी पत्नी सोनकली आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया | बताया गया की किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है| पुलिस पड़ताल कर रही है|