भीषण गर्मी में बिजली गुल, ग्रामीणों का बढ़ा करेंट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दिन से बिजली गुल होनें से आक्रोशित ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर पंहुच गये| जहाँ हंगामा किया| बाद में सप्लाई चालू की गयी| जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए |
दरअसल पांचाल घाट उपकेन्द्र की सप्लाई हाई-वे के निर्माण के चलते बीते दिन सुबह 11 बजे से बाधित है| भीषण गर्मी से लोग तिलमिला गये | दरअसल उपकेंद्र अमेठी कोहना , अमेठी जदीद, पांचाल घाट, मसेंनी नगला आदि गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित हुई| जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया| उन्होंने शुक्रवार शाम को विद्युत उपकेंद्र पर जाकर हंगामा किया| कुछ देर बाद विद्युत सप्लाई कुछ जगह की चालू कर दी गयी| बिजली कर्मियों नें बताया कि ओबर लोड के चलते सप्लाई लगाने के बाद बंद हो जा रही रही है| लिहाजा कुछ जगहों की सप्लाई चालू की गयी है|