सपाईयों नें चुनाव आयोग को भेजी शिकायत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त को ज्ञापन भेजा है| जिसमे निष्पक्ष चुनाव कराये जानें की मांग की है|
सपा के प्रदेश सचिव मंदीप यादव के नेतृत्व में सपा नेता जिलाधिकारी डा. वीके सिंह से उनके कलेक्ट्रेट कार्यालय में मिले| उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा| जिसमे कहा कि मतदान प्रक्रिया चल रही है| निरन्तर चुनाव आयोग के द्वारा मतदान प्रतिशत बढाये जानें का प्रयास किया जा रहा है| लेकिन बीते चरणों में हुई लोकसभा चुनाव में सरकार के दबाब में एक विशेष समुदाय बाहुल्य बूथों पर सख्ती के नाम पर मतदाताओं को मतदान से बंचित किया जा रहा है| बीते चरण में बदायूं लोकसभा क्षेत्र कई क्षेत्रों में मतदान प्रभावित करनें का भरकस प्रयास किया गया| लिहाजा आगामी जिले के चौथे चरण के मतदान के दौरान मतदाता को कोई समस्या ना हो यह व्यवस्था की जाए | इस दौरान जिला महासचिव जहान सिंह लोधी, सुभाष चन्द्र शाक्य, देवेन्द्र सिंह यादव, पवन सिंह यादव,कुलदीप कुमार आदि रहे|