युवाओं के सपने साकार कर रही बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शहर के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में लोकसभा का युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया| जिसमे भाजपा सरकारी की उपलब्धियों के विषय में चर्चा हुई| इसके साथ ही युवाओं में उत्साह भरने का कार्य किया गया|
मुख्य अतिथि हरदोई के मल्लावां से विधायक आशीष सिर्फ उर्फ आशु ने कहा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के सपने को साकार करने का कार्य कर रही है| पिछली प्रदेश की सपा सरकार में युवाओं के साथ छल करने का कार्य किया। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक फैसले लिए गए। भाजपा ने युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं की आवाज को मजबूत करने के लिए मंच देने का कार्य किया। युवाओं की समस्याओं को समाधान करने के लिए भाजपा सरकार युवाओं के साथ खड़ी हुई है| विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा युवा एक नए भारत का निर्माण करेगा आज का युवा ने भारत का निर्माण करने में सक्षम है और इन युवाओं के साथ नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की ताकत जुड़ गई है| कांग्रेस सपा बसपा एवं अन्य राजनीतिक दलों ने युवाओं के सपने को तोड़ने का कार्य किया। जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, लोकसभा प्रभारी अजय धाकरे,भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, लोकसभा सह प्रभारी सर्वेश कठेरिया, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री शिवेंद्र सिंह उर्फ भानु ने भी विचार व्यक्त किया| संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री राहुल राजपूत ने किया| युवा मोर्चा जिला महामंत्री अभय प्रताप सिंह, महेंद्र कटियार, एके राठौर, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अंकित तिवारी, मंडल अध्यक्ष रानू दीक्षित, कृष्ण मुरारी राजपूत आदि रहे|
प्रदेश अध्यक्ष के ना आनें से मायूस दिखे कार्यकर्ता
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी को कार्यक्रम में आना था | लेकिन वह किसी कारण से नही आ सके| जिससे कार्यक्रम में पंहुचे कार्यकर्ताओं में चेहरे पर मायूसीनजर आयी|