श्याम लाल पाल सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने, पाल मतदाताओं पर नजर

FARRUKHABAD NEWS

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से ठीक पहले अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी में बड़ा बदलाव किया है| अखिलेश ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है|
श्याम लाल पाल की बात करें तो वह समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव भी रह चुके हैं. उसके बाद नरेश उत्तम पटेल ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया| बीते साल ही सपा ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी | बता दें कि नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं| सपा मुखिया का करीबी भी माना जाता है| कहा जा रहा है कि उनका पूरा फोकस चुनाव अभियान पर रहे, इसको देखते हुए ही अखिलेश ने उनसे जिम्मेदारी लेकर श्याम लाल पाल को सौंपी है|