परचून की दुकान पर देशी शराब बिक्री की सूचना पर पंहुचे पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाटा) परचून की दुकान पर हो रही शराब बिक्री की सूचना पर पंहुचे पुलिस कर्मियों के साथ दुकानदार व उसके साथियों नें मिलकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी| पुलिस नें एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आधा दर्जन नामजद व 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया|
मिली जानकारी के मुताबिक सिपाही रवीन्द्र कुमार को सूचना मिली की ग्राम नगला हूसा में दुकानदार अपनी परचून दुकान के सामने देशी शराब के पव्वे की बिक्री कर रहा है| सूचना मिलनें पर उप निरीक्षक जगभान सिंह, सिपाही ईशु कुमार व रविन्द्र कुमार मौके पर पंहुचे| पुलिस को देखकर शराब खरीद रहे ग्रामीण भाग खड़े हुए| पुलिस नें दौड़ाकर दुकानदार राजेश्वर को पकड़ लिया| देखकर दुकानदार राजेश्वर के पुत्र लालू उर्फ आलोक, रंजीत व छोटू पुत्र राजेश्वर, सभ्यता देवी पत्नी आलोक कुमार, राजेश्वर की पत्नी संतोष कुमारी व राजेश्वर के साथ ही 4-5 लोग अज्ञात नें पुलिस कर्मियों पर हमला बोल कर मारपीट कर दी| इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी| सिपाही रविन्द्र की तहरीर पर पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया| पुलिस नें आरोपी दुकानदार की बहू सभ्यता को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस को मौके पर शराब नही मिली| सिपाही रविन्द्र का बीती रात सीएचसी पर मेडिकल भी हुआ| थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी नें बताया कि जाँच की जा रही है| मुकदमा दर्ज किया गया है| एक महिला को गिरफ्तार किया|