गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में एक घंटे जनसभा में रहेंगे सपा सुप्रीमों

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनानें के लिए सपा सुप्रीमो व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगभग एक घंटे तक जनसभा में रहेंगे|
सपा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में डा. नबल किशोर शाक्य को लोकसभा सभा का प्रत्याशी बनाया है| जिनकी जनसभा को सम्बोधित करने के लिए सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव आगामी 8 मई को जनपद में रहेंगे | सभा गुरुगांव देवी मन्दिर के मैदान में प्रस्तावित है| सपा सुप्रीमों का कार्यक्रम आनें से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिख रहा है| वह 12:20 बजे सभास्थल पंहुचेंगे और दोपहर 1:15 बजे हरदोई सांडी में जनसभा को सम्बोधित करनें के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे| कुल 55 मिनट वह जनसभा में रहेंगे|