थानाध्यक्ष की मैगजीन व कारतूस हुए गुम

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)थानाध्यक्ष को आबंटित पिस्टल की एक मैगजीन व कारतूस अचानक गुम हो गये| जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप है | उनको तलाशने की गुणागणित कई दिनों से चल रही है|
मिली जानकारी के अनुसार थाना कादरी गेट के थानाध्यक्ष के लिए आबंटित पिस्टल बीते लगभग चार से पांच दिनों से अचानक गायब हो गयी| जब इसकी जानकारी थानें के पुलिस कर्मियों को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गयी| खोये हुई मैगजीन और लगभग 10 कारतूस की तलाश शुरू की गयी| कई दिनों से भीतर ही भीतर उनकी तलाश चल रही है| थानाध्यक्ष अबध नारायण पाण्डेय नें बताया कि मैगजीन और कारतूस खोये नही थे| मुंशी नें गलत तरीके से दूसरी रेक में रख दिये थे| वह मिल गये हैं|