पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी में सपा प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पीएम मोदी व गृहमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करनें में सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दी गयी है| पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है| वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज करनें की तैयारी में है|
भाजपा के नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय निवासी खड़ियाई सेनापति नें शहर कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफान-उल-हक कादरी नाम शामिल है| जिसमे बताया कि एक वीडियो में उन्होंने देखा की सपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहें है| जिससे मेरी भावनाएं आहत हुई हैं | शहर कोतवाल जेपी शर्मा नें बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|