खबर का असर: पूर्व विदेश मंत्री व उनकी सपा नेता भतीजी पर दर्ज हुआ मुकदमा

CRIME

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा प्रत्याशी की चुनावी जनसभा के आयोजन में पूर्व विदेश मंत्री व उनकी भतीजी सपा नेता मारिया आलम खां के द्वारा ‘वोट जिहाद’ की अपील की गयी थी| इसमें पुलिस नें खबर प्रकाशित होनें के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया |
बीते दिन कायमगंज के मोहल्ला चिलांका इमाम चौक के पास सपा प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य की चुनावी जनसभा आयोजित हुई थी| जिसमे सपा नेता मारिया खां के द्वारा विवादित वयान दिया गया था | मामले में उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी(उड़न दस्ता प्रभारी) नें मामले में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद व उनकी भतीजी मारिया आलम खां के खिलाफ तहरीर दी| जिसके बाद पुलिस नें आचार संहिता उल्लंघन, धार्मिक भावनाओं को ठेस पंहुचानें, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में कोतवाली कायमगंज में मुकदमा दर्ज किया गया है|
कौन हैं मारिया आलम?
बता दें कि मारिया आलम खान दिवंगत इजहार आलम खान की बेटी हैं| इजहार आलम जिला फर्रुखाबाद के ग्राम पितोरा (तहसील कायमगंज) के रहने वाले थे और कायमगंज विधान से समाजवादी पार्टी के विधायक भी रह चुके हैं| वहीं, मारिया फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी की जिला उपाध्यक्ष हैं| मारिया आलम खान के पति सरोश उमर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग में प्रोफेसर हैं| मारिया आलम की शिक्षा-दीक्षा जामिया इस्लामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से हुई है| वह ह्यूमन साइंस में पोस्ट ग्रेजुएट हैं| पुलिस अधीक्षक विकास कुमार नें जेएनआई को बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है|
यह समाचार हुआ था प्रकाशित-
सलमान खुर्शीद की भतीजी का ‘वोट जिहाद’ की अपील का वीडियो वायरल