ई-रिक्शा चालक की नाबालिक पुत्री से किया दुष्कर्म, वीडियो वायरल की दे रहा धमकी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) ई-रिक्शा चालक की नाबालिक पुत्री के साथ दुष्कर्म करने के दौरान उसका वीडियो बनाकर वायरल करनें की धमकी दी जा रही है| पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस नें दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया| पुलिस नें महिला सहित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया |
थाना कादरी गेट के एक मोहल्ला निवासी ई-रिक्शा चालक नें मुकदमा दर्ज कराया | जिसमे कहा कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को आरोपी नन्ही पत्नी सुभाष बाथम निवासी सोरा कोठी मन्नीगंज व सुधीर वर्मा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गये | सुभाष वर्मा नें अपने ग्राम अमेठी निवासी अपने बहनोई के मकान में ले जाकर सुधीर वर्मा नें उसके साथ दुष्कर्म किया और नन्ही नें उसका निर्वस्त्र का वीडियो बनाया| जिसके बाद उसे घर छोड़ गये| आरोपी दोबारा फिर से उसे अपने साथ ले जानें की धमकी दे रहे है| इसके साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी भी दे रहे हैं| पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ 376, 370, 506, 342, 120 बी के साथ ही पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया| जाँच उपनिरीक्षक अनिल शंखवार को दी गयी| पुलिस नें नन्ही व सुधीर वर्मा को गिरफ्तार कर लिया |