गेंहू के खेत में मिला मगरमच्छ, मचा हड़कंप

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) गेंहू के खेत में ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखनें से हड़कंप मच गया | सूचना पर पंहुची पुलिस नें वन विभाग को सूचना दी| लगभग दो घंटे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची और मगरमच्छ को अपने साथ ले गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम तोफिक के खेतों में वर्तमान में गेंहू की कटाई चल रही है| बुधवार को भी ग्रामीण खेत में गेंहू काट हे थे तो उन्हें खेत में मगरमच्छ दिखायी दिया| जिसकी सूचना ग्रामीणों नें डायल 112 पुलिस को दी| सूचना के बाद डायल 112 व थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी मौके पर पंहुची उन्होंने वन विभाग को सूचना दी| लगभग दो घंटे के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पंहुची और मगरमच्छ को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गयी|
थानाध्यक्ष मीनेश पचोरी से बताया कि खेत में मगरमच्छ मिला था और वन विभाग की टीम उसे लेकर अपने साथ गयी|