आग से पांच बीघा गेंहू की कटी फसल राख

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता)आग लगनें से 5 बीघा गेंहू की कटी फसल जलकर राख हो गयी| पुलिस नें मौके पर आकर जाँच की| पुलिस नें सामने विवाद भी हो गया | जिसे शांत किया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम गौंटिया निवासी बुद्धपाल का खेत चाचूपुर जटपुरा में है| जिसमे गेंहू की 5 बीघा फसल कटी हुई लगी थी| जिसमे अचानक बुधवार को दोपहर आग लग गयी| आग से सूखी गेंहू की फसल नें बारूद का काम किया| देखते ही देखते आग नें बिकराल रूप धारण कर लिया | सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रणविजय सिंह व डायल 112 पुलिस मौके पर पंहुची| पुलिस नें पंपिंग सेट की मदद से आग पर काबू पाया| दमकल काफी समय बाद मौके पर पंहुची | बुद्धपाल के पुत्र गोलू नें गाँव के ही पूर्व प्रधान के पुत्र पर आग लगवानें का आरोप लगाया| जिसके बाद मौके पर ही आपस में गाली-गलौज हो गया| बाद में पुलिस नें मामले को शांत कर दिया|